TRENDINGछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending
BIG BREAKING :151 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर…
news82express

BIG BREAKING : सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के आरोपों में फरार चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है।वीरेंद्र तोमर पिछले 151 दिनों से फरारी काट रहा था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। आखिरकार रायपुर पुलिस की टीम ने विशेष अभियान चलाकर उसे दबोच लिया।सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को सड़क मार्ग से रायपुर लाया जा रहा है। वहीं, उसका भाई रोहित तोमर अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।रायपुर पुलिस के अधिकारी रविवार को और बड़े खुलासे करेंगे।


