TRENDINGछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING : राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने युवा नेता राजन शर्मा …

news82express.in

रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) : छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले युवा नेता राजन शर्मा ने लगातार संगठन और चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपनी पहचान मजबूत की है।उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की, जहाँ वे एम.ए.सी. कॉलेज में पैनल उपाध्यक्ष के पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में कदम रखा और पुरानी बस्ती मंडल में कामंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई।उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें जिला स्तर पर पदाधिकारी बनाया, और वर्तमान में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।चुनावी राजनीति में भी उन्होंने अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराई है। उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल के विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर प्रचार किया और बाद में उनके सांसद चुनाव में भी युवा मोर्चा की ओर से अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा सुनील सोनी के उपचुनाव में भी उन्होंने सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार किया।संगठनात्मक स्तर पर वे पार्टी के सभी कार्यक्रमों में लगातार सहभागिता निभाते रहे हैं, जिससे उनकी छवि एक समर्पित और सक्रिय युवा कार्यकर्ता के रूप में उभरी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button