छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के दीपावली मिलन समारोह में झलकी संस्कृति और एकता की छटा…

www.news82express

रायपुर | वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित वृंदावन हॉल में किया गया। समारोह का शुभारंभ माता लक्ष्मी की पूजा, दीप प्रज्वलन, मंत्रोच्चारण और भगवान श्री विष्णु नारायण जी की आरती के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जब शुभकामनाएं केवल सोशल मीडिया तक सीमित हो गई हैं, ऐसे समय में इस तरह के सामाजिक आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने अपने काव्यपाठ से उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं।

विशेष अतिथि डॉ. आदित्य शुक्ला (वैज्ञानिक एवं साहित्यकार, दिल्ली) ने भगवान श्रीराम के जीवन चित्रण को आकर्षक शैली में प्रस्तुत किया, वहीं पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय ने दीपावली पर्व के महत्व पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संगठन की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। खुले मंच में विप्रजनों ने संगीत, कविता, नृत्य और प्रहसन के माध्यम से दीपोत्सव की रौनक बढ़ाई।

कार्यक्रम में कविता पाठ – शकुन्तला तिवारी, रश्मि शकुंतला मिश्रा, संध्या रानी शुक्ला, सुमन बाजपेयी, सीमा पाण्डेय, अर्चना पाठक, सुनील पाण्डेय, श्रद्धा पाठक, श्रुति दुबे और रज्जन अग्निहोत्री द्वारा किया गया।

गायन प्रस्तुतियाँ – अनिता राव, वीणा मिश्रा, डॉ. सुनील ओझा, स्वीटी शर्मा, संजय बिलथरे, वैभवी दुबे, रिचा दुबे, सुनील शुक्ला एवं प्रीति मिश्रा ने दीं।

नृत्य प्रस्तुतियाँ – लक्ष्मी शर्मा (एकल), सुरभि शर्मा व लोरी शर्मा (युगल), नमिता शर्मा, वीणा ठाकुर, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा और उनके ग्रुप ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

प्रहसन नाटक – उन्नति शुक्ला, प्रेमलता त्रिवेदी और उनके समूह द्वारा प्रस्तुत किया गया।

समारोह में प्रदेश, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अरविन्द ओझा, नमिता शर्मा, गुणनिधि मिश्रा, सुरेश मिश्रा, रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, अजय अवस्थी, डॉ. सुनील ओझा, नितिन कुमार झा, अविनय दुबे, शैलेश शर्मा धन्नू, संजय बिलथरे, सुरभि शर्मा, वीणा ठाकुर, राघवेंद्र पाठक, अभिषेक त्रिपाठी, रवि शर्मा, कल्पना मिश्रा, अनिता राव सहित विभिन्न ब्राह्मण समाजों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

मंच संचालन नमिता शर्मा ने किया और नितिन कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button