BREAKING :कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा 19 फरवरी 2024, सोमवार को आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर में पूर्व अध्यक्ष स्व. पं. उमाशंकर शुक्ल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ सचिव पं. सुरेश मिश्र एवं सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा शुक्ल जी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। परिवार के सदस्य पं. अनंत अवस्थी एवं पं. विजय शंकर दीक्षित जी ने पारिवारिक व्यवहार, स्वभाव और कार्यों की जानकारी दी । पं. विजय शंकर दीक्षित जी ने उनकी जीवनी प्रकाशन के विषय में मदद करने का सुझाव रखा । सभी ने उनके योगदान को याद किया कि कैसे उन्होंने जीवन में संघर्ष किया? कैसे तरक्की की? कैसे धन संपदा अर्जित कर समाज में अपने को स्थापित किया? धर्म के प्रति उनकी रुचि, आस्था अविस्मरणीय है | साथ ही पं. सुरेश मिश्र, पं. अजय अवस्थी, पं. प्रकाश अवस्थी, श्रीमती निशा अवस्थी ने अपने उदगार व्यक्त किये | आशीर्वाद भवन के कक्ष क्रमांक 4 का नामकरण पट्टिका का अनावरण भी किया गया| भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम संपन्न हुआ | कार्यक्रम का संचालन पं. रज्जन अग्निहोत्री ने एवं आभार प्रदर्शन पं. अमर मिश्र ने किया |इस अवसर पर सचिव पं. सुरेश मिश्र, उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र, श्रीमती निशा अवस्थी, सहसचिव रज्जन अग्निहोत्री, पं. राजकुमार अवस्थी, पं. शशिकांत मिश्र, पं. प्रकाश अवस्थी, पं. जे.पी.मिश्र, पं. चन्द्रिकाशंकर बाजपेयी, पं. प्रेमशंकर शुक्ल, पं. बद्रीप्रसाद मिश्र, पं. अजय अवस्थी, पं.एस.एस. त्रिवेदी, श्रीमती शर्मिला शुक्ला, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती रीता पाण्डे, पं. सुशील तिवारी, पं. प्रशांत तिवारी, पं. सोमेश्वर दत्त तिवारी, पं. अनंत अवस्थी, पं. अमर मिश्र, पं. विजय शंकर दीक्षित, पं. शिवराम अवस्थी, पं. मुकेश अवस्थी, पं. एन. एल. शुक्ल, पं. मोहन दुबे आदि उपस्थित रहें।
Related Articles
Check Also
Close
-
फेक वीडियो बना पटवारी से पैसे ऐंठने की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार…December 25, 2025

