HEALTHTRENDINGछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending
फार्मासिस्टों के लिए जन औषधि केंद्र खोलने का सुनहरा मौका…
News82express

रायपुर ( न्यूज 82 एक्सप्रेस) : बेरोजगार फार्मासिस्टों के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) के परिसरों में निशुल्क प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने का अवसर दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार इच्छुक फार्मासिस्ट प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय रायपुर या अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ-साथ फार्मासिस्टों को रोजगार का अवसर देना है।
इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 94079 36119 पर संपर्क कर सकते हैं।

