
रायपुर { न्यूज़82एक्सप्रेस } : प्रातः 9:00 बजे कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल, आशीर्वाद भवन, रायपुर द्वारा अभिभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ के गौरव, कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष पंडित रविशंकर शुक्ल तथा उनके सुपुत्र, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विद्या चरण शुक्ल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आयुष विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रोफेसर के एल तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सर्वप्रथम प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल ने शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं श्री विद्या चरण शुक्ल ने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
कार्यक्रम में कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा, सचिव श्री राजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष श्री संजय अवस्थी, सहसचिव श्री प्रमोद मिश्रा सहित कार्यकारिणी सदस्य श्री आशीष बाजपेई, श्री विजय शुक्ला, श्री विकास तिवारी, श्री इंद्र तिवारी, श्री गिरजाशंकर दीक्षित, श्री जयशंकर तिवारी, श्री अशोक दीक्षित, श्री श्रीकांत अवस्थी, श्री चंद्रिका बाजपेई, श्री आर.के. दीक्षित, श्री जे.पी. मिश्रा, श्री आर.के. मिश्रा, श्री के.एल. दीक्षित, श्री दुर्गेश अग्निहोत्री, श्री गोपाल मिश्रा, श्री रविंद्र मिश्रा, श्री विदोष द्विवेदी एवं अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
