HEALTHछत्तीसगढ़रायपुर
Trending

सोशल मीडिया में वायरल कैंसर मरीज श्रीमती कुसुम पाण्डे के उपचार संबंधी तथ्यात्मक विवरण…

पं.ज.ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय- डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर

BREAKING :  हाल ही में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्रसारित कैंसर मरीज श्रीमती कुसुम पाण्डे पति श्री अशोक पाण्डे, उम्र 52 वर्ष, के उपचार एवं मृत्यु के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी निम्नानुसार प्रस्तुत है:

मरीज श्रीमती कुसुम पाण्डे पति श्री अशोक पाण्डे उम्र 52 वर्ष/कार्सिनोमा ब्रेस्ट स्टेज चतुर्थ मेटा स्टेटिक डिजीज (Carcinoma Breast Stage IV Metastatic Disease) कैंसर रोग विभाग में दिनांक 21.04.2020 से पंजीकृत थी, जिन्हें बीमारी से संबंधित समस्त पूर्ण उपचार (सर्जरी, किमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी एवं हार्मोनथेरेपी) दिया गया। दिनांक 16.06.2025 समय दोपहर 01:20 बजे मरीज को गंभीर अवस्था में पैलेटिव वार्ड क्र.-27 में भर्ती किया गया एवं मरीज को उपयुक्त समस्त उपचार दिया गया परंतु दिनांक 20.06.2025 को रात्रि 11:30 बजे जिसमें मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी एवं ऑक्सीजन लेवल भी कम हो रहा था। मरीज की स्थिति को देखते हुये पदस्थ चिकित्सक डॉ. रूपाली सेण्डे द्वारा त्वरित सी.सी.यू. विभाग में बेड की उपलब्धता न होने के कारण बेड की प्रत्याशा में मरीज का विभाग में ही चिकित्सक व नर्सिंग सिस्टर की सतत् निगरानी में सम्पूर्ण उपचार किया गया। उपचार के अत्यंत प्रयासों के बाद भी मरीज की दिनांक 21.06.2025 समय प्रातः 04:05 बजे मृत्यु हो गयी।

चिकित्सालय का कैंसर विभाग कैंसर मरीजों के उपचार हेतु सदैव समर्पित एवं पूर्णतः प्रतिबद्ध रहा है। हालांकि, बीमारी की गंभीरता एवं मरीज की चिकित्सीय स्थिति के आधार पर कभी-कभी संपूर्ण उपचार प्रदान किए जाने के बावजूद भी मरीज को बचाया जाना संभव नहीं हो पाता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button