TRENDINGरायपुर
Trending

विधायक सुनील सोनी ने टिकरापारा में किया रेल्वे आरक्षण केन्द्र का उद्घाटन…

दक्षिण विधानसभा में आमजनों के लिए रेल्वे यात्री सुविधा केन्द्र- सुनील सोनी

रायपुर :  रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने आज दक्षिण विधानसभा अंतर्गत फतेषाह मार्केट के सामने सिद्धार्थ चौक, टिकरापारा रायपुर में रेल्वे आरक्षण केन्द्र (यात्री सुविधा केन्द्र) का उद्घाटन किया, जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण और आमजन उपस्थित हुए।दक्षिण विधायक श्री सोनी ने कहा कि रेलयात्रा की सुविधाओं के लिए यह आरक्षण केन्द्र अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा, आमजनों को रेल्वे स्टेषन की बजाय रेलयात्रा की अनेक सुविधाएं अपने ही निकट क्षेत्र में मिलेंगी और उन्हें रेल्वे स्टेषन नहीं जाना पड़ेगा। रेल परिवहन दुनिया की सबसे सस्ती और सुविधाजनक यात्रा के लिए जाना जाता है, दक्षिण विधानसभा अंतर्गत सभी आमजनों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सौगात है। उन्होंने सुविधा केन्द्र प्रभारी मनीष चंदवानी तथा उपस्थित सभी रेल्वे अधिकारियों वरिष्ठ वाणिज्यिक निरीक्षक मनोज हाटी, पीआरआई षिवप्रसाद, प्रभाकर राव, वरिष्ठ अधीक्षक इत्यादि को धन्यवाद देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष केदार धनगर, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष ब्रदीप्रसाद गुप्ता, पार्षद प्रमोद साहू, वरिष्ठ नेता रामकृष्ण धीवर, सीमा साहू, पीयूष परिहार, अमीर कोषे, रामदेव यादव, संजू साहू, मनोज साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिकगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं रेल्वे के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button