छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर
Trending

BREAKING NEWS : श्री रामसेवक पैकरा ने वन विकास निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया..

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी शुभकामनाएं

BREAKING :रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं पूर्व गृह मंत्री श्री रामसेवक पैकरा ने आज अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े समारोह में शामिल हुईं । उन्होंने श्री पैकरा को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी साय सरकार ने 36 निगम, मंडल एवं बोर्डों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। मैं आशा करती हूं कि सभी पदाधिकारी अपने पदभार ग्रहण करने के बाद छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, संसदीय कार्य एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप, भवन एवं कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक और विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

      मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button