DPR ChhattisgarhTRENDINGछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

रायपुर में 8 से 14 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का रंग,‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन…

news82express

रायपुर ( न्यूज82एक्सप्रेस) : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर में 8 से 14 अगस्त 2026 तक ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नगर निगम, कला केंद्र और डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट संस्कृति के संयुक्त तत्वावधान में होगा। सप्ताहभर चलने वाले इस महोत्सव में देशभक्ति, नारी शक्ति और भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन के दौरान नृत्य, कविता पाठ, गायन, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शहर के कलाकार और प्रतिभागी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के प्रति सम्मान का संदेश देना है।कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए 10 और 11 अगस्त को टाउन हॉल, रायपुर में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। चयनित प्रतिभागी 14 अगस्त को शहीद स्मारक भवन में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रस्तुति देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button