HEALTHTRENDINGछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

दक्ष (DAKSH) परियोजना: लैब सिस्टम स्ट्रेंथनिंग हेतु रायपुर में सफल कैस्केड ट्रेनिंग सीरीज़…

news82express.in

रायपुर  दक्ष (DAKSH) परियोजना के अंतर्गत लैब सिस्टम स्ट्रेंथनिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज रायपुर में कैस्केड ट्रेनिंग सीरीज़ का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में रायपुर, धमतरी और महासमुंद जिलों से आए लैब टेक्निशियंस ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से जिला एवं ब्लॉक स्तर पर लैब सेवाओं की गुणवत्ता और क्षमता को मजबूत करना था।

इस प्रशिक्षण के Subject Matter Expert (SME) डॉ. जूही चंद्रा रहीं, जिन्होंने लैब गुणवत्ता सुधार, प्रक्रियागत मानकीकरण, डेटा प्रबंधन और दक्ष परियोजना के मुख्य उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी।
ट्रेनिंग का संचालन ToT से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स—

डॉ. आदित्य सिन्हा, पैथोलॉजिस्ट, जिला अस्पताल धमतरी

डॉ. जश्मी चंद्राकर, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, जिला अस्पताल रायपुर
द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से लैब मानकों की समझ को और सुदृढ़ किया।कार्यक्रम में सीमेंस की ओर से Mr. Arnold और उनकी टीम ने भी सहभागिता की, जिन्होंने सैंपल कलेक्शन की बारीकियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में

डॉ. मिथिलेश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), रायपुर डॉ. संतोष भंडारी, सिविल सर्जन (CS), रायपुर
उपस्थित रहे। उन्होंने FIND के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दक्ष परियोजना के माध्यम से प्रयोगशाला प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में यह प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस कैस्केड ट्रेनिंग का आयोजन FIND द्वारा किया गया, जिसमें

डॉ. नवनीत रंजन श्री अंजय गुप्ता का विशेष योगदान रहा। उन्होंने पूरे कार्यक्रम के समन्वय एवं प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक कार्यप्रणाली से जुड़ा हुआ बताया।
यह कैस्केड ट्रेनिंग सीरीज़ डक्ष परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ में लैब सेवाओं की गुणवत्ता को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button