BREAKING : रायपुर – राम को भगवान राम किसी ने बनाया तो वह माता केकेयी ही थी।कैकेयी न होती तो राम का भगवान राम का रूप लेना सम्भव ही नही था,उक्त बातें डॉ अशोक चतुर्वेदी (शिष्य भद्राचार्य जी महराज)ने सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के दीपावली मिलन समारोह में राम कथा प्रसंग पर कही।उन्होंने कहा कि रामायण तुलसीदास जी ने नही लिखी वरन हनुमानजी ने लिखवाइ।इस अवसर पर सरयूपारीण ब्राह्मण समाज की एक वेबसाइट का लोकार्पण ब्रम्हचारी डॉ इंदुभवनन्द महराज शंकराचार्य आश्रम ने सभी की उपस्थिति में किया।उन्होंने कहा कि धर्म अनुरूप बिना किसी मोह के सामाजिक कार्य करने से समाज को प्रतिष्ठा मिलती है। सत्यनारायण शर्मा पूर्व मंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज ही ऐसा समाज है जो सबके मंगल की कामना करता है और सबको साथ लेकर चलता है।पुरणधर मिश्रा विधायक ने कहा कि ब्राम्हण समाज सर्वमान्य समाज है हमको अपनी प्रतिष्ठा बना के रखनी होगी।डॉ सुरेश शुक्ला अध्यक्ष सरयूपारीण ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ ने वेबसाइट पर प्रकाश डालते हुवे बताया कि वेबसाइट में समाज की पूरी जानकारी तो रहेगी ही साथ ही इसमे समाज के विवाह योग्य बच्चों की जानकारी ओपलब्द कराई जायेगी जिससे उनके माता पिता को योग्य रिश्ते घर बैठे मिल सकें।कार्यक्रम के अंत मे बृजमोहन अग्रवाल सांसद ने सभी सदस्यों को दीपावली की बधाई दे सबके मंगल की कामना की।कार्यक्रम में राजेश तिवारी सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवमं सर्वश्री डी एस परोहा,अरूण दुबे अजय तिवारी, मित्रेश दुबे,दिनेश मिश्रा, राम मूरत तिवारी, कैलाश तिवारी, मथुरा प्रसाद तिवारी, जयराम तिवारी, शिव मूरत तिवारी, संगम लाल त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, विनोद शर्मा,रवि उपाध्याय आचार्य यदुवंश त्रिपाठी,सुबोध शर्मा, आचार्य मुक्त नारायण पान्डेय, आचार्य दादू भाई त्रिपाठी, बिमलेंद्र तिवारी, मदन मोहन उपाध्याय, शिवशंकर तिवारी कृष्ण कान्त तिवारी, राजकुमार तिवारी, संजय तिवारी, विकास मिश्रा, आर के तिवारी, राजेश तिवारी,सूर्यमणि मिश्रा, राजेश चौबे,विजय शुक्ला सत्यनारायण शर्मा,शिवप्रसाद मिश्रा, अवधेश मिश्रा,शुभम शुक्ला बृस्नेन्द्र मिश्रा,बी के मिश्रा आनन्द पान्डेय,सुभाष तिवारी, धीरेन्द्र शुक्ला, बैजनाथ मिश्रा, राजीव मिश्रा, संजय मिश्रा, शिवम त्रिपाठी,अवनीश पाठक, देवेंद्र तिवारी,अमित द्विवेदी, राजू महराज, पुष्पेन्द्र मिश्रा, रमेश उपाध्याय, आलोक द्विवेदी, महेश शुक्ला, इन्दनारायण त्रिपाठी, श्रीमती अपर्णा तिवारी, सुमन त्रिपाठी, सहित लगभग 500सौ सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
Related Articles
VIRAL : रायपुर में आरक्षक की हिंसा का वीडियो वायरल, भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की…
April 1, 2025
CG BREAKING : डॉ. वर्णिका शर्मा ने छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया
April 16, 2025
Check Also
Close
-
BIG BREAKING :रिश्वत का खेल, डॉक्टर पटेल हुए फेल…October 30, 2025

